Shahjahanpur News: जल में मौजूद तत्वों से होने वाली बीमारियों से कराया अवगत

जैतीपुर में टीमों को हरी झंडी दिखाते खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार
शाहजहांपुर। जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत एजेंसी-विंग्स के माध्यम से विकास खंड सभागार ददरौल में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें विशेषज्ञों ने जल में मौजूद तत्वों से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया, साथ ही उनका घरेलू उपचार भी बताया गया। इसके बाद बीडीओ रवि कुमार सिंह, एडी ओ पंचायत अरविंद कुमार शर्मा, सीडीपीओ प्रियंका गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मुनेश्वर दयाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर एजेंसी विंग्स द्वारा टीमों को गांव के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर प्रधान सचिव, विकास खंड परिषद के अधिकारीगण , आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा बहू, पंचायत सहायक व कार्यदायी संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।
वहीं, जैतीपुर में आयोजित आईईसी कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के संबंध में जानकारी दी गई। जल में मौजूद तत्वों तथा प्रदूषण से होने बीमारियों व मानव मल के निस्तारण को लेकर जागरुक किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार, कुलदीप सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर एजेन्सी-विंग्स द्वारा टीमों को गांव के लिए रवाना किया। इस मौके पर शाहनवाज अहमद, अमर सिंह, धनंजय सक्सेना, कमरुद्दीन खान, इसराफिल अली, सूरज यादव, सैफ आदि मौजूद रहे।