Shahjahanpur News: विश्व उद्यमिता दिवस छात्राएं पुरस्कृत की गईं

आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया।
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वावलंबी अभियान के तहत छात्राओं ने अपने विचार रखे।
स्वरोजगार करने वाली कॉलेज की दो छात्राओं सोनाली राठौर और आस्था जेटली को मुख्य अतिथि एसएस काॅलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल और आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या सुनीता जैसल ने पुरस्कृत किया। साथ ही सभी छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के बाद समय व्यर्थ न कर स्वरोजगार अपनाने और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर डॉ. आशीष गोयल, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. सारिका अग्रवाल, डॉ. श्वेता मल्होत्रा, डॉ. श्वेता सक्सेना, डॉ. रानू दुबे, डॉ. उपासना श्रीवास्तव, डॉ. एमपीएस चौहान, पारुल यादव, डॉ. अरुणकांत, डॉ. निदा शाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद