शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बीएससी में पल्लवी रानी ने पाए 71.03 फीसदी अंक
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की बीएससी तृतीय वर्ष वार्षिक परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें नवादा इंदेपुर स्थित श्री सत्यपाल सिंह महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा पल्लवी रानी ने 71.03 प्रतिशत अंक के साथ पहला, श्रुति ने 63.33 प्रतिशत द्वितीय तथा मंशा देवी ने 62.96 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश यादव व उपाध्यक्ष अमित यादव, प्रशासनिक निदेशक मोइन सफदर खान ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई व आशीर्वाद प्रदान किया। संवाद

