Shahjahanpur News: राजकीय और निजी आईटीआई में कल जारी होगी तीसरी मेरिट लिस्ट

राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। उनमें शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। अब बुधवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना है, जिसमें शामिल अभ्यर्थी प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
रोजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 112 अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जा चुका है, जबकि जलालाबाद में 153 और पुवायां में 160 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। निजी आईटीआई की बात करें तो अब तक प्रथम चरण में 932 सीटों के सापेक्ष 190 तथा दूसरे चरण में 742 सीटों के सापेक्ष 100 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी होगी। बताया कि रोजा स्थित राजकीय आईटीआई में अबतक 98, पुवायां में 167 और जलालाबाद में 152 सीटें रिक्त हैं। अभ्यर्थी अपनी सभी शैक्षिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचकर एक सप्ताह के अंदर सरकारी व निजी आईटीआई में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मेरिट लिस्ट जारी होने से पहले अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में ट्रेडों को अपग्रेड भी कर सकते हैं, इसके लिए उनके पास दो दिन का समय रहेगा।

