शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शादी के डेढ़ साल बाद विवाहिता की मौत, चारपाई पर संदिग्ध हालात में मिला शव

Connect News 24

woman dies after one and a half year of marriage in Shahjahanpur

विवाहिता के पिता से जानकारी लेते पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव भरसंडा में सोमवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता का चारपाई पर शव मिला। जौनपुर निवासी उसके पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने बीमारी से मौत होने की बात कही है।

जौनपुर के कस्बा चंदवक निवासी श्यामनारायण ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रंजू देवी (22) की शादी भरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार से 18 माह पहले की थी। सोमवार रात ससुराल में उसकी मौत की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद खुद भी बेटी के ससुराल पहुंचे। 

शव पर चोट के निशान नहीं 

सीओ पंकज पंत और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर तफ्तीश की। पुलिस के अनुसार शव पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। 

विवाहिता के पति राहुल ने पुलिस को बताया कि रंजू बीमार चल रही थी। बीमारी के चलते ही रंजू की मौत हुई है। राहुल के अनुसार उन्होंने ही ससुराल के लोगों को सूचना दी थी। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button