शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST

तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी गौतम की पत्नी अर्चिता (25) की शनिवार रात दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मृतका के भाई थाना बीसलपुर के गांव मानपुर ममोरी निवासी दिनेश ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन अर्चिता को उसका पति गौतम दो दिन पहले ही मायके से बुलाकर लाया था। वर्ष 2019 में अर्चिता की शादी हुई थी। तभी से पति गौतम और ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर परेशान करते थे। काफी समय से सोने की चेन और बाइक की मांग की जा रही थी। पुलिस ने गौतम से पूछताछ की तो उसने पेट में दर्द होने से मौत होने की बात कही। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button