बरेली

भोजपुरी फिल्मों के एक्टर पर कसा शिकंजा: कस्टडी रिमांड पर ले सकती है लखनऊ पुलिस; यह है पूरा मामला

Connect News 24

Lucknow police can take Bhojpuri film actor Vinod Yadav on custody remand

फर्जीवाड़े का आरोपी विनोद यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चलाने के आरोप में पकड़ा गया भोजपुरी फिल्मों का एक्टर विनोद यादव फर्जीवाड़े गैंग का सरगना निकला। प्रदेश में करीब सवा सौ पैरामेडिकल कॉलेजों को फर्जी तरीके से मान्यता देने के मामले में उसे मुख्य आरोपी माना जा रहा है। स्टेट पैरामेडिकल फैकल्टी के नाम से फर्जी वेबसाइट अब भी सक्रिय है। लखनऊ पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड ले सकती है, वहीं थाना इज्जतनगर पुलिस ने जमानत का रास्ता बंद करने की तैयारी की है।

13 अप्रैल को बन्नूवाल नगर में फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चलाने के आरोप में इज्जतनगर पुलिस ने मेगा सिटी निवासी विनोद यादव और उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी जगदीश चंद्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विनोद यादव भोजपुरी फिल्मों का अभिनेता है। अब उस पर शिकंजा और कस गया है।

उत्तर प्रदेश मेडिकल फैकल्टी के सचिव डॉ. आलोक कुमार ने 19 अप्रैल को लखनऊ के विभूति खंड थाने में एफआईआर दर्ज कराकर बताया कि कुछ लोगों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर प्रदेश के सवा सौ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है। पुलिस ने विवेचना शुरू की तो पता चला कि बरेली के मेगा सिटी निवासी विनोद यादव ही इसका सरगना है। उसी ने फर्जी वेबसाइट के जरिये कॉलेजों को मान्यता दी है। कई अहम सुबूत लखनऊ पुलिस के हाथ लगे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button