बदायूं

UP Nikay Chunav: इस सीट पर कांग्रेस को लगा झटका, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने छोड़ा ‘हाथ’, भाजपा में शामिल

Connect News 24

UP Nikay Chunav Congress candidate joins BJP in Badaun Dataganj

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सत्यशेखर भाजपा में शामिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मतदान से तीन दिन पहले कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यशेखर भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनको भाजपा में शामिल कराया। सत्यशेखर ने भाजपा प्रत्याशी नैना गुप्ता को समर्थन देने का एलान किया। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को दातागंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। वहां उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। इस दौरान दातागंज से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यशेखर भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया यह आरोप 

सत्यशेखर के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी को लगातार धमकी मिल रही थी कि वो बैठ जाएं। जिसके बाद वो चुनाव से पीछे हट गए थे। ऐसे में कांग्रेस ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button