बरेली
‘लड़के की सैलरी 50 हजार’: दूल्हा बनने से पहले खुल गई पोल, सच्चाई जानकर लड़की वाले रह गए हैरान

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में रिश्ता तय होने के बाद लड़की के परिवार वालों को लड़के के बारे में ऐसी सच्चाई पता लगी, जिससे वे हैरान रह गए। लड़की पक्ष ने कानपुर निवासी लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इज्जतनगर की संत विहार कॉलोनी सैदपुर हॉकिंस निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कानपुर के थाना चकेरी सेंट्रल की स्वर्ण जयंती कॉलोनी के राहुल रावत के साथ तय की थी। लड़का पक्ष के लोगों ने बताया था कि राहुल लखनऊ के एक बड़े होटल में मैनेजर है। हर माह 50 हजार रुपये वेतन मिलता है।



