शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आंधी, बारिश ने तहस-नहस किया बिजली नेटवर्क, कई जगह लाइनें टूटी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 08 May 2023 12:51 AM IST

शाहजहांपुर। आंधी और बारिश के चलते रविवार को बिजली नेटवर्क तहस-नहस हो गया। तेज हवा से निसरजई में बिजली का पोल टूटकर गिर गया। आवास विकास उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।

रविवार को दोपहर करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी। तेज हवा के चलते बिजली नेटवर्क पर प्रभावित हो गया। निसरजई मोहल्ले में ढाका ताल के पास बिजली का पोल टूटकर गिर गया। इससे निसरजई फीडर से जुड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात करीब साढ़े नौ बजे तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के जेई ब्रजेश कुमार ने बताया कि नया खंभा लगवाकर बिजली की सप्लाई को बहाल किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर आवास विकास फीडर भी चार घंटे तक बंद रहा। आधी के दौरान नहर के पास 33 केवी लाइन टूटी मिली। इसके अलावा दो अन्य जगह पर भी लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सप्लाई को बहाल करा दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button