Shahjahanpur News: आज से शुरू होगा वृहद पौधरोपण
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 50 हजार पौधों का रोपण करवाया जाएगा। इसके साथ ही उनकी जियो टैगिंग कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे उनकी स्थिति का पता लगाया जा सके। बेसिक के साथ ही अन्य विभागों को भी पौधरोपण का लक्ष्य दिया प्रदान किया गया है।
पिछले वर्ष बेसिक शिक्षा की ओर से 30 हजार पौधे रोपे गए थे। जिसका लक्ष्य विभाग को प्रदान किया गया था। इस वर्ष के लिए भी लक्ष्य दिया गया है। जिसको पूरा करने के लिए बीएसए रणवीर सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने रोपे जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं। बताया कि पिछले वर्ष सभी परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में रोपे गए थे, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को साैंपी गई थी। इनमें अधिकांश पौधे चल रहे है। इस वर्ष भी पौधरोपण करने के साथ उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
वन विभाग के अपर सांख्यिकी अधिकारी प्रभारी कमांड सेंटर अनिल कुमार के मुताबिक वन विभाग की ओर से 22 जुलाई को 1183009, 15 अगस्त को 217991, पर्यावरण विभाग की ओर से 218701, 15 अगस्त को 40299, ग्रामीण विकास विभाग 2002051, 15 अगस्त को 368919, राजस्व विभाग 168036, 15 अगस्त को 30964, पंचायती राज विभाग 203501, 15 अगस्त को 37499, आवास विकास विभाग 5911, 15 अगस्त को 1089, औद्योगिक विकास विभाग 6755, 15 अगस्त को 1245, नगर विकास 25332, 15 अगस्त को 4668, लोक निर्माण विभाग 13510, 15 अगस्त को 2490, जल शक्ति विभाग 14355, 15 अगस्त को 2645 आदि समेत 27 विभागों की ओर से 22 जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगभग 46 लाख 35 हजार तथा 15 अगस्त को आठ लाख 54 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।
वनों की होगी स्थापना
– पौधारोपण कार्यक्रम के तहत वनों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं। न्यू सिटी ककरा में नंदन वन, किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर में आयुष वन, रायपुर खुर्द में आयुष वन, गोसदन भूमि सिमरा वीरान में आयुष वन, ग्राम समाज दूही में आयुष वन, ग्राम समाज रहदेवा में आयुष वन तथा जनपद की 1069 ग्राम पंचायतों में ग्राम वन स्थापित होंगे। वन विभाग की मिश्रीपुर नर्सरी में फाॅरेस्टर केपी सिंह समेत समस्त नर्सरियों से विभागों की ओर से पौध उठान होना शुरू हो गया है।
पौधरोपण के लिए खुदवाए गड्ढे
– नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर नगर निगम की भूमि, पार्काें में पौधे रोपे जाएंगे। जिसको ध्यान में रखकर पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए गए हैं। 22 जुलाई को बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को पौधरोपण करने का लक्ष्य भी रखा गया है। पौधरोपण की शुरूआत शुक्रवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व महापौर अर्चना वर्मा द्वारा ब्लैक स्पॉट एरिया में करके कर दी गई है।
सितंबर माह में होगी जियो टैगिंग
– डीएफओ ने बताया कि इस वर्ष रोपे जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग भी होगी। जोकि सितंबर माह में की जाएगी। बताया कि पिछले वर्ष रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग कराई गई थी।

