Pilibhit News: विवान, हुजैफा, उजैफ और महकप्रीत बनीं कैप्टन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:22 AM IST

इनीशियम ग्लोवल स्कूल में वोट डालता बच्चा । संवाद
पीलीभीत। इनीशियम ग्लोबल स्कूल में चारों हाउस कंपैशन, इंटीग्रिटी, ह्यूमिलिटी और ग्रेटीट्यूड के लीडर्स चुने गए। चुनाव के लिए बच्चों से मतदान कराया गया। उन्हें मतदाता पहचान पत्र भी जारी किए गए। चारों हाउस से प्रत्येक पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। मतदान के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किया गया।
कंपैशन हाउस से विवान कैप्टन, अनुरीत वाइस कैप्टन और दिलराज प्री-फेक्ट के रूप में चुने गए। इंटेग्रिटी हाउस से हुजैफा कैप्टन, तपस्या वाइस कैप्टन और निवान प्री-फैक्ट बने। ह्यूमिलिटी हाउस से उजैफ कैप्टन, जगनप्रीत वाइस कैप्टन और आरुष प्री-फेक्ट चुने गए। ग्रेटीट्यूड हाउस से महकप्रीत कैप्टन, अजेयराघव वाइस कैप्टन और मनसीरत प्री-फेक्ट बनीं। स्पोर्ट्स कैप्टन हर्षदीप और वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन प्रभजोत को चुना गया। चुनाव आयुक्त के रूप में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक कार्तिक भसीन और व्यापारी सुरेश कुमार धमेजा मौजूद रहे।

