शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छह डिग्री गिरा अधिकतम पारा, सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 29 Dec 2023 12:42 AM IST

Maximum mercury dropped by six degrees, cold wind increased the cold

कोहरे में लाइट जलाकर निकलता स्कूल वाहन । संवाद

शाहजहांपुर। कोहरे का प्रकोप बढ़ने के बाद अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार को छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी .5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अब सर्द हवा ठंड और बढ़ाएगी। वहीं, कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक पहुंच गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 50 मीटर की दृश्यता को शून्य माना जाता है।

बुधवार शाम होते ही कोहरा छा गया था जो बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक रहा। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी कोहरा घना होगा। इस वजह से दृश्यता कम होगी। सर्दी बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

कोहरे में लाइट जलाकर निकलता स्कूल वाहन । संवाद

कोहरे में लाइट जलाकर निकलता स्कूल वाहन । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button