शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 500 रुपये के लिए हुई मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST

शाहजहांपुर। उधार के रुपयों को लेकर हुए विवाद में घायल अल्हागंज थाना क्षेत्र के कोयला ज्ञानपुर निवासी महेश (55) की उपचार के दौरान मौत हो गई। मारपीट के आरोप में चार आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध हैं।

महेश के बड़े भाई सालिगराम की गांव में किराने और चाट-पकौड़ी की दुकान है। काफी समय पहले अशोक ने उनसे पांच सौ रुपये का सौदा उधार लिया था। रुपये देने के बजाय उसने दुकान से सौदा लेना बंद कर दिया। कई बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं दिए। सात अक्तूबर को रुपये मांगने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए महेश को लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आईं नन्हीं पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन ने महेश को राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की शाम महेश ने दम तोड़ दिया। मामले में नन्ही की ओर से अशोक, विमलेश, उमेश और जदुवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि महेश की मृत्यु के बाद एफआईआर की धारा में बदलाव किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button