बरेली

Bareilly News: फिर विवाद में घिरे सपा विधायक शहजिल इस्लाम, कार गंदी देख ड्राइवर को पीटा

Connect News 24

Car driver alleged SP MLA Shahzil Islam Ansari alleged beating him in Bareilly

सपा विधायक शहजिल इस्लाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी को लेकर विवादित बयान दे चुके सपा विधायक शहजिल इस्लाम नए विवाद में घिर गए हैं। अब उनके ड्राइवर ने गाड़ी गंदी होने के बहाने पिटाई करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे राजेंद्रनगर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम की कार के ड्राइवर हैं। छह महीने से वह विधायक के यहां काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि विधायक प्रयागराज से ट्रेन से बरेली आ रहे थे। वह कार लेकर रात में ही जंक्शन पहुंच गए थे। रातभर गाड़ी में बैठकर इंतजार करते रहे। ट्रेन लेट होने की वजह से शनिवार सुबह छह बजे विधायक जंक्शन पहुंचे।

ये भी पढ़ें- वरुण गांधी बोले: मैं उस राजनीति का हिस्सा बनूंगा जो अपनी नहीं देश की चिंता करे, आवाज उठाने पर होता है नुकसान

विधायक पर थप्पड़ मारने का आरोप 

धर्मेंद्र ने बताया कि वहां विधायक शहजिल ने गाड़ी गंदी बताते हुए उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। वह गाड़ी साफ करने लगे लेकिन विधायक ने उनको कई थप्पड़ जड़ दिए। जातिसूचक शब्द भी कहे और चाबी छीन ली। उन्हें स्टेशन पर छोड़कर गनर के साथ गाड़ी लेकर चले गए। आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें धमकाया कि तुम्हें घर से उठवा लूंगा। विधायक के गनर ने भी उनसे ठीक से बातचीत नहीं की। धर्मेंद्र पहले कोतवाली गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button