पीलीभीत
UP: वरुण गांधी बोले- उस सियासत का हिस्सा बनूंगा, जो राष्ट्र की चिंता करे; अभी आवाज उठाने पर होता है नुकसान

सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को सांसद निधि के पांच करोड़ के बजट से 91 कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें सीसी रोड, इंटर लॉकिंग, श्मशान शेड, बरातघर आदि कार्यों का होना प्रस्तावित हैं। सांसद वरुण बोले, सांसद निधि समय से पहले खर्च करने का रिकॉर्ड यूपी में पीलीभीत के नाम होगा।