Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान सामान्य, अधिकतम सामान्य से अधिक
एक नंवबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मौसम के हिसाब से न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहा है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। जिसकी वजह से रात में सर्दी और दिन में गर्मी हो रही है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। बताया कि अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में सामान्य अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य रूप से 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक नवंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

