शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कोलाघाट में पैंटून पुल के अधिकांश पटले हटे

Connect News 24

Most of the panels of Pantoon bridge in Kolaghat were removed

कोलाघाट पुल के नीचे रेत में फंसी कार को निकालते लोग।संवाद

जलालाबाद। कोलाघाट में पैंटून पुल से आवागमन को लेकर डाले गए लोहे के ज्यादातर पटले अब हटा दिए गए हैं। बावजूद इसके यातायात जारी रहने से वाहनों के पहिए रेत में धंस जा रहे हैं। इस कारण दिन में कई बार जाम लग जा रहा है।

रविवार देर रात कई वाहन रेत में फंस जाने के बाद भयंकर जाम लग गया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कोला मोड़ से चौपहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा दी। सोमवार को फिर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया और वाहनों के फंसने से कई बार जाम लगा। यहां बता दें कि मानसून के चलते कोलाघाट पर बनाया गया पैंटून पुल हटाया जा रहा है। सोमवार को भी मजदूर पटले हटाने में लगे रहे। अधिकांश पटले हट जाने के बाद रेतीले रास्ते पर गड्ढे हो गए हैं। प्रतिबंध न होने के कारण यातायात पहले की तरह चलने से रास्ते की स्थिति खराब होती जा रही है। वाहन फंस रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button