पीलीभीत

Pilibhit News: गोमती घाटों पर साफ-सफाई और पौधरोपण का निर्णय

Connect News 24

Decision of cleanliness and plantation on Gomti Ghats

पूरनपुर के खंड विकास कार्यालय में हुई गोमती संवाद की बैठक में मौजूद विधायक व अन्य लोग। संवाद

खंड विकास कार्यालय में विधायक की अध्यक्षता में हुई गोमती संवाद बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में विधायक बाबूराम पासवान की अध्यक्षता में हुई गोमती संवाद बैठक में गोमती नदी के घाटों पर अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने और पौधरोपण का निर्णय किया गया।

बैठक में गोमती नदी और नदी के घाटों की नियमित साफ-सफाई न होने और गंदगी रहने पर रोष व्यक्त किया गया। खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि गोमती नदी की साफ-सफाई को लेकर मनरेगा से तीन साल से काम कराए जा रहे हैं। विधायक ने प्रधानों की अध्यक्षता में गठित समितियों को सक्रिय करते हुए घाटों की सफाई पर जोर दिया।

इकोहत्तरनाथ मंदिेर के समीप गोमती में गंदगी और सड़क चौड़ीकरण पर विधायक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव भिजवाया गया है। एसडीएम कलीनगर शिखा शुक्ला ने गोमती में पर्याप्त पानी न होने की बात रखी। गोमती नदी जिले की 16 ग्राम पंचायतों में होकर शाहजहांपुर जिले की सीमा में गई है।

बैठक में मात्र तीन प्रधान ही पहुंचे। इसके अलावा बैठक में भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा, अनुराग अग्निहोत्री, सतीश मिश्र, लक्ष्मण प्रसाद, राममूर्ति सिंह, कलीनगर तहसीलदार हेमराज बोनाल, निर्भय सिंह, सच्चिदानंद वर्मा आदि थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button