Rampur News: बेकरी उद्योग को मिला व्यापार मंडल का समर्थन
रामपुर।काफी समय से बेकरी उद्योग करने वाले व्यापारियों को सरकारी विभाग तंग कर रहे थे। इसको लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने निर्माताओं को समर्थन देते हुए एक बैठक की। जिसमें कहा कि सरकारी विभाग अब बेकरी निर्माताओं को तंग नहीं करेंगे। बेकरी व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रामपुर आकर उनको परेशान कर रही है। आए दिन यहां पर छापेमारी की जा रही है। जिस पर व्यापार मंडल ने एक राय होकर कहा कि कोई भी टीम अगर यहां पर छापा मारेगी तो व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही कार्रवाई करेगी।
शहर में मौजूदा समय में करीब बेकरी की 100 से अधिक दुकानें हैं। यहां पर बेकरी का काम काफी अच्छा है। पिछले कुछ दिनो एक मुरादाबाद की टीम आ रही है और खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बता रही है। छापेमारी करने की कोशिश कर रही है। जिस पर बेकरी व्यापारी एकजुट हुए और उन्होने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से समर्थन मांगा। जिस पर सोमवार को व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा व्यापारियों के साथ पहुंचे और उन्होंने एक बैठक कर बेकरी व्यापारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान बेकरी व्यापारियों का कहना था कि रामपुर के जितने भी सरकारी विभाग है वह सभी उनको सताने का काम कर रहे हैं। कभी एनओसी के नाम पर तो कभी बाट-माप और बिजली आदि के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। बताया गया कि मुरादाबाद की खाद्य सुरक्षा टीम भी काफी समय से परेशान कर रही है। जिस पर शैलेंद्र शर्मा ने मुरादाबाद की टीम से संपर्क साधकर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं आ सके। व्यापारी नेता शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि अब मुरादाबाद में व्यापार मंडल इनसे मुलाकात करने जाएगा। इसके साथ ही यहां पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग से बातचीत करेगा। इसके साथ अन्य विभागों से बातचीत कर मसले का हल निकालेगा। इस अवसर पर शाहिद शमसी, शुऐव खां, राम गुप्ता, पुष्कर अग्रवाल, वरुण मिश्रा, फैसल, बॉबी, शाकेब शमसी, बिलाल शमसी, मोहसिन, सऊद, काशिफ, अर्शी सुल्तान आदि मौजद रहे।