शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कन्या जन्मोत्सव में माताएं सम्मानित

Connect News 24

शाहजहांपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से सीएचसी कांट में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने पांच नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट देकर सम्मानित किया।

सीएचसी के डॉ. अंशुमन तिवारी ने कहा कि समाज में बालक-बालिकाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने बताया कि पुरुषों और महिलाओं को संगठित रूप से मिलकर चलना होगा। जिला समन्वयक कीर्ति मिश्रा ने विभाग द्वारा संचालित बाल सेवा योजना (सामान्य), बाल सेवा योजना (कोविड), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) आदि के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ.जफर सैफी, डॉ. राजीव मल्होत्रा, डॉ अंशिका वर्मा, बीसीपीएम इरफान अंसारी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button