पीलीभीत

Pilibhit News: पीएम आवासों के निर्माण में बरखेड़ा और मरौरी ब्लॉकों की प्रगति कम

Connect News 24

खंड विकास अधिकारी ने किया जवाब तलाब

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा के दौरान बरखेड़ा और मरौरी ब्लॉक की प्रगति काफी कम मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी से जवाब-तलब किया है। यहां पर अब तक 38 प्रतिशत आवास पूरे हो सके हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे प्रधानमंत्री आवासों को लेकर शासन की ओर से समीक्षा कराई जा रही है। अभी हाल में ही जब समीक्षा की गई तो जिले में बरखेड़ा ब्लॉक की प्रगति काफी कम मिली। इसके अलावा मरौरी ब्लॉक में भी कम प्रगति मिली थी। यहां पर 34 प्रतिशत आवास ही पूरे हो सके थे। इसपर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी से जवाब तलब किया है। कहा गया है कि आवासों की कम प्रगति खेदजनक हैं। इसे जल्द पूरा कराया जाए।

00

ब्लॉकों में यह है स्थिति

अमरिया में 63.78, बरखेड़ा में 38, बिलसंडा में 67. 84, बीसलपुर में 44. 89, ललौरीखेड़ा में 75.60, मरौरी में 36.4, पूरनपुर में 48.29 प्रतिशत आवास ही पूरे हुए हैं। इसमें ललौरीखेड़ा की प्रगति काफी अच्छी है।

00

कम प्रगति पर मरौरी और बरखेड़ा बीडीओ से जवाब मांगा गया है। इनके यहां आवासों का काम सुस्त चल रहा है।

– धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button