Shahjahanpur News: तहफ्फुज ए ईमान कांफ्रेंस में आज आएंगे मुफ्ती असजद रजा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:11 AM IST
शाहजहांपुर। जमाते रजा ए मुस्तफा व अंजुमन फरोग ए इस्लाम के संयुक्त तत्वावधान में जलसा ईद मीलादुन्नबी तहफ्फुज ए ईमान कांफ्रेंस का आयोजन मंगलवार रात नौ बजे मोहल्ला एमनजई जलालनगर में मलकों वाली एक मीनार मस्जिद के पास होगा। संयोजक हाफिज फिरासत उल्ला खां रजवी ने बताया कि जलसे की सरपरस्ती खानकाह-ए-वाहिदिया बिलग्राम शरीफ के पीरे तरीकत हजरत सैयद रिजवान मियां वाहिदी करेंगे। जबकि अध्यक्षता हजरत मौलाना मुफ्ती असजद रजा खां कादरी करेंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर हजरत मुफ्ती आशिक हुसैन बरेली शरीफ को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अफजाल कादरी बरेली शरीफ, मौलाना मोहम्मद अब्दुल रहमान कादरी बहराइच शरीफ, हाफिज मेहराब हुसैन रजवी, शायर ए इस्लाम शान ए आलम मसूदी बहराइच, गुफरान रजा कादरी, इमरान रजा बरकाती आदि के आने की स्वीकृति मिल गई है।