बरेली

Bareilly News: दोनों गुटों ने कराई एक-दूसरे पर रिपोर्ट

Connect News 24

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बिरयानी की दुकान पर हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक पक्ष ने रंगदारी तो दूसरे पक्ष ने एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट कराई है।

शनिवार को गुलाबराय स्कूल के पास बाबू खां मार्केट में स्थित बिरयानी की दुकान में झगड़ा हुआ था। प्रेमनगर के सुर्खा निवासी सुमित जाटव के मुताबिक वह होटल में खाना लेने गए थे। दुकान पर उनसे गोवंश के मांस की बिरयानी होने की बात कही गई। विरोध करने पर जातिसूचक टिप्पणी कर उन पर जानलेवा हमला किया गया। इससे उनको एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। सुमित ने कार में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया है।

वहीं, दुकान के मालिक रामपुर निवासी नवाब अली ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। उनकी दुकान पर आकर अंकित भारती अक्सर रंगदारी मांगता है। शनिवार को अंकित 8-10 साथियों के साथ दुकान पर आया और 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा। इन्कार करने पर दो दिन में जान से मारने की धमकी दी। नवाब अली के भाई इनाम अली से भी अंकित ने रंगदारी मांगी थी। तब अंकित पर रिपोर्ट हुई थी। अंकित उस मुकदमे को वापस लेने का भी दबाव बना रहा है। अंकित पर पहले से भी मामले दर्ज हैं। कुछ साल पहले वह अशरफ खां चौकी में घुसकर मारपीट कर चुका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button