रामपुर

Rampur News: पेट दर्द और सांस के रोगी पहुंचे जिला अस्पताल

Connect News 24

रामपुर। दिवाली के त्योहार पर खानपान में ध्यान न रखने पर लोगों की सेहत खराब हो गई। जिला अस्पताल में पेट दर्द से जुड़ी समस्या लेकर 12 मरीज इमरजेंसी में भर्ती हुए। पटाखे की वजह से हुए प्रदूषण से सांस के रोगियों की संख्या भी बढ़ गई।

दिवाली पर मिठाइयों के साथ तमाम तरह के व्यंजन बनते हैं। खान-पान में सतर्कता न बरतने के कारण लोगों में पेट दर्द, गैस की शिकायतें बढ़ गईं। दिवाली की रात से सोमवार दोपहर तक जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर 12 रोगी इमरजेंसी में पहुंचे। इनको पेट दर्द, गैस, घबराहट और अपच आदि शिकायतें थी। डॉक्टर ने देखने के बाद इनको इमरजेंसी में ही भर्ती कर लिया।

सोमवार को ओपीडी खुलने के बाद सांस के रोगी भी समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। मरीज को देख रहे हैं डॉ. शशांक शेखर झा ने बताया कि दिवाली पर अक्सर लोग बाहर की बनी हुई मिठाइयां खाते हैं। इनमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता, जिससे ये नुकसान पहुंचाती हैं। कुछ मरीज पटाखे की वजह से हुए प्रदूषण के कारण सांस से जुड़ी समस्याएं भी लेकर पहुंचे थे। इनका परामर्श दिया गया है।

14 लोगों को कुत्ते ने काटा

दिवाली के दिन पटाखे की आवाज सुनकर कुत्ते हमलावर हो गए। दिवाली की रात 14 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। यह अगले दिन अस्पताल की ओपीडी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button