शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दिवाली पर घर आ रहे दो भाइयों की हादसे में मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 14 Nov 2023 12:09 AM IST

Two brothers coming home on Diwali died in an accident

रतनपाल का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

मिर्जापुर। परिवार के साथ दिवाली मनाने दिल्ली से घर आ रहे दो भाइयों की संभल में हुए हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक फिसल गई। एक की मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम जरियनपुर निवासी सूरजपाल के पुत्र रमनपाल (22) और रतनपाल (19) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। दानों त्योहार मनाने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली से बाइक से निकले थे। रास्ते में संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में रतनपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। रमनपाल घायल हो गए। परिवार ने उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उनकी भी मौत हो गई। रमनपाल की शादी हो चुकी थी। उसके एक नौ माह का पुत्र है। जबकि छोटा भाई रतनपाल अविवाहित था। पिता सूरजपाल ने बताया कि घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण दोनों भाई दिल्ली में नौकरी करने चले गए थे। ढाईघाट गंगातट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रतनपाल का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

रतनपाल का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button