शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एक महीने तक शिविर लगाकर संपत्ति कर वसूलेगा नगर निगम

Connect News 24

शाहजहांपुर। संपत्ति कर की वसूली के लिए नगर निगम की ओर से वसूली शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर संचयक, वार्ड लिपिक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे संबंधित वार्ड के पार्षदों से समन्वय संपत्ति कर वसूली के निर्देशित किया गया है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि शहर में स्थापित संपत्तियों से कर की वसूली की जाती है जोकि संपत्ति मूल्य के आधार पर 12 प्रतिशत निर्धारित है। बताया कि नगर निगम में कुल 55,625 संपत्तियां दर्ज हैं, इनमें 44,250 आवासीय हैं। बाकी अनावासीय संपत्तियां हैं। अधिकांश सरकारी संस्थानों पर बड़ा बकाया है। इनमें पीडब्ल्यूडी पर 1.17 करोड़, बिजली विभाग पर 1.45 करोड़ तथा सीएमओ कार्यालय पर 57 लाख रुपये संपत्ति कर बकाया है। जिनका भुगतान नहीं काफी समय से लटका हुआ है। इनके अलावा वार्डाें में स्थित मकानों, दुकानों से संपत्ति कर वसूला जाता है, लोगों को सुविधा के लिए शिविर लगाएं जाएंगे। जिससे लोग शिविर में पहुंचकर संपत्ति कर जमा कर सकें। बताया कि संपत्ति कर वसूली शिविर सुबह नौ से अपराह्न दो बजे से लगेंगे। इनके लिए दिन, स्थान और अधिकारी निर्धारित कर दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button