Pilibhit News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

स्प्रिंगडेल कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं । स्रोत – कॉलेज
पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राइमरी वर्ग में रिदमिक डांस आकर्षण का केंद्र रहा। पहाड़ की खूबसूरत संस्कृति की झलक संजोये सीनियर वर्ग की छात्राओं ने कुंमांऊनी नृत्य प्रस्तुत किया।
प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने भव्य अयोध्या पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही इंडियन स्टेट डांस प्रस्तुत कर समा बांध दिया। जूनियर वर्ग के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने नृत्य से महाभारत की कथा के बारे में भी जानकारी दी तो सीनियर वर्ग के बच्चों ने महाराष्ट्र का प्रसिद्ध लावणी नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान चारू धवन, पदमा चंद्रा, वाईएन सिंह, एनपी सिंह, आशा महाजन, लक्ष्मीकांत शर्मा, उमा शर्मा, अनुरीता सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद