Shahjahanpur News: चिनौर में कब्जा मुक्त कराई गई नगर निगम की जमीन

चिनौर में नगर निगम की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाते परिवर्तन दल के अधिकारी
शाहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर निगम की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।
राजस्व विभाग की टीम, प्रवर्तन दल तथा निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चिनौर स्थित नगर निगम की गाटा संख्या-182, क्षेत्रफल लगभग 6000 वर्ग मीटर भूमि की पैमाइश की। इसमें से मौके पर ही लगभग 2000 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा पाया गया। बुधवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
महापौर अर्चना वर्मा ने महानगर में यातायात सुगम बनाने के लिए सभी तरह के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिक्रमणकारियों से स्वयं ही कब्जा छोड़ने की अपील के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद