Shahjahanpur News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री परेशान

शाहजहांपुर जंक्शन
शाहजहांपुर। लक्सर हरिद्वार रेलखंड पर जलभराव की समस्या खत्म होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन बेपटरी है। बुधवार को भी बरेली-बनारस एक्सप्रेस, चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से आईं।
दिल्ली की ओर से आने वाली शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3:07 बजे की बजाय 4:01 बजे आ सकी। बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह चार बजे से स्थान पर 5:11 बजे आई। दून एक्सप्रेस सुबह 5:09 की जगह 5:43 बजे आ सकी। अमृतसर-हावड़ा मेल सुबह 7:29 बजे की जगह 8:50 बजे आयी। लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों में ऋषिकेश एक्सप्रेस सुबह 7:34 के स्थान पर 8:37 बजे आई। बरेली एक्सप्रेस सुबह 9:29 की बजाय 10:14 बजे, जम्मूतवी एक्सप्रेस शाम 4:01 की जगह 5:45 बजे, दून एक्सप्रेस रात 9:05 की जगह 10:23 बजे आ सकी।
वहीं लखनऊ चारबाग एक्सप्रेस बुधवार को शाहजहांपुर में निरस्त रही। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेनें अपने गंतव्य स्टेशनों से ही देरी से चल रही हैं, इसकी वजह से यहां पर देर से आ पाती हैं।