शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: मुनीष और दिनेश जिला विधानसभा प्रभारी नियुक्त
शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 133 तिलहर विधानसभा अध्यक्ष मुनीष जाटव व 135 ददरौल विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम को जिला विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि नीरज कुमार गौतम को 133 तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व जैनेंद्र कुमार गौतम को 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने दी है। संवाद