शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नागतारा के शिव मंदिर का 98 लाख से होगा सुंदरीकरण

Connect News 24

Nagtara's Shiva temple will be beautified with 98 lakhs

सिंधौली के बिलंदपुर गद्दीपुर गांव में स्थित प्राचीन नागतारा के भोलेनाथ मंदिर पर भूमि-पूजन करते

सिंधौली। क्षेत्र के प्राचीन नागतारा के शिव मंदिर को सरकार ने पर्यटनस्थल घोषित किया है। इसके सुंदरीकरण के लिए सरकार ने 98 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। रविवार को विधायक चेतराम ने मंदिर स्थल पर हवन-पूजन के बाद कार्य का शिलान्यास किया।

बिलंदपुर गद्दीपुर गांव में स्थित नागतारा स्थान पर स्थित शिव मंदिर को अरसे से क्षेत्रवासियों द्वारा पर्यटनस्थल घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी। पुवायां विधायक चेतराम ने गत वर्ष सरकार के पर्यटन विकास विभाग से पत्राचार किया। इसके बाद गत माह सरकार द्वारा इस स्थान को पर्यटनस्थल घोषित करने की हरी झंडी दे दी गई।

पर्यटन विभाग ने स्थान के सुंदरीकरण के लिए 98 लाख की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। रविवार को पुवायां के विधायक चेतराम समेत सिंधौली ब्लॉक प्रमुख के पति मुनेश्वर सिंह ने मंदिर स्थल पर पहुंचकर हवन-पूजन कर भूमि-पूजन व शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि नागतारा स्थल पर स्थित सरोवर सहित मंदिर प्रांगण का कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड बरेली शाखा से कार्य संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर मुनेश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुधीर वर्मा, सर्वेश सिंह, रितेश सिंह, महेश सिंह, राजेश वर्मा, कमलेश सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button