शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सर्द रात में गर्मजोशी से नए साल का स्वागत

Connect News 24

Welcome the new year warmly in the cold night

शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संस्था

शाहजहांपुर। सर्द रात में लोगों ने गर्मजोशी से नए साल का स्वागत किया। शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों में इकट्ठा हुए। उत्साह के साथ डीजे की धुन पर डांस किया।

रविवार को 31 दिसंबर की रात शहर के टाउनहाल रोड, रेती रोड, बरेली मोड़ स्थित होटलों और क्लबों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कचहरी रोड स्थित रेस्टोरेंट में भी पार्टी का दौर चला। रात 10 बजे के बाद से डीजे के फ्लोर पर लोग नाचे तो कलाकारों ने लाइव सिंगिंग के माध्यम से समा बांध दिया। पॉश कॉलोनियों और अपार्टमेंट में लोगों ने डीजे की तेज धुन पर जमकर नृत्य किया और जैसे ही घड़ी की दोनों सुइयों ने एक साथ 12 नंबर को छुआ, वैसे ही आतिशबाजी के साथ फिजा में हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। इस दौरान केक भी काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद भी जश्न का दौर जारी रहा। शोरशराबे से दूर रहने वाले लोगों ने अपने-अपने घरों में सीमित लोगों के साथ नए साल का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां दी। स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाया। नए साल पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए शनिवार शाम को पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। चौराहों और तिराहों पर पुलिस तैनात रही। एसपी अशोक कुमार मीणा ने निरीक्षण किया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों, वाहनों, होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि की चेकिंग की।

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग

– नववर्ष के स्वागत को लेकर सुबह से ही तैयारियां चलीं। बाजारों में भी लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। बच्चों ने अपने दोस्तों को देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड खरीदे। युवाओं ने भी अपने प्रियजनों को देने के लिए कार्ड और गिफ्ट की खरीदारी की। बाजार में स्थित कार्ड व गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ देखी गई। लोगों ने फूल और गुलदस्ते भी खरीदे। सदर बाजार, घंटाघर, अंजान चौकी तथा चौक क्षेत्र में फूलों की दुकानें सजाई गईं हैं। इसके साथ ही पहली जनवरी को दिनभर भर नववर्ष के स्वागत में कार्यक्रम व पार्टियों का आयोजन होगा।

बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

शाहजहांपुर। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान व यूट्यूब चैनल पब्लिक मस्ती की ओर से शहीद उद्यान में डांसिंग स्टार प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button