शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जोत के साथ निकाली निशान यात्रा

Connect News 24

trail ride with plow

खुटार में निकाली गई निशान यात्रा में शामिल शंकर पार्वती के स्वरूप। संवाद

खुटार। श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से 22 अक्तूबर को संकीर्तन महोत्सव और भजन संध्या के आयोजन से पूर्व बृहस्पतिवार को खाटू श्याम से लाई गई पवित्र जोत के साथ निशान यात्रा निकाली गई।

जोत लेकर आए सेवादारोंं का पुवायां मार्ग पर गोमती पुल के पास स्वागत किया गया। यहां से ढोल, बैंड बाजों के साथ निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। निशान यात्रा माता पंथवारी मंदिर पहुंचने के बाद नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई जिसमें देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। निशान यात्रा लंगोटी बाबा स्थान से होकर वापस जागरण स्थल पर आकर समाप्त हुई। यहां पवित्र जोत को स्थापित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि 22 अक्तूबर को संकीर्तन महोत्सव होगा। इसके बाद जोत को विसर्जित किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button