Shahjahanpur News: रजमना में बुखार का प्रकोप, नहीं लगा स्वास्थ्य शिविर
खुटार। गांव रजमना में बुखार का प्रकोप जारी है। चार लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 200 लोग बुखार से पीड़ित हैं। बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर शिविर नहीं लगाया है।
प्रधान स्नेहलता के पति अधीर शुक्ला ने बताया कि 70 वर्षीय राजरानी, हीरालाल, राजीव शुक्ला और करुणा शुक्ला की बुखार से मौत हो चुकी है। सत्यप्रकाश, जयप्रकाश का गांव गंगसरा में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जगरानी, पंकज, नरेंद्र शुक्ला, रुचि शुक्ला का खुटार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बुखार से जान गंवाने वालीं करुणा के पति बागीश शुक्ला और पुत्र आशीष का शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके बड़े पुत्र डॉ. अभिषेक बरेली में भर्ती हैं। गांव के अखिलेश शुक्ला का बरेली में और उनके परिवार की प्रतिभा देवी, प्रीति शुक्ला का खुटार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुशील कुमार, शालिनी देवी, आशाराम, सत्यप्रकाश सहित तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। खानापूरी कर वापस चली गई।

