बरेली

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी तिराहा से खिरनीबाग चौराहे तक हटाया अतिक्रमण

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 22 Oct 2023 01:14 AM IST

PWD encroachment removed from Tiraha to Khirnibagh intersection

अतिक्रमण हटवाते ​सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अ​धिकारी। स्रोत प्रशासन

शाहजहांपुर। सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी तिराहा से खिरनीबाग चौराहा तक रोड के दोनों ओर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। शनिवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट डाॅ. वेद प्रकाश मिश्र व सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने कचहरी, कलक्ट्रेट के आसपास ठेला लगाकर अस्थाई अतिक्रमण किए हुए लोगों को वहां से हटाया। साथ ही उनको भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी बीएस वीर कुमार, सदर इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में मेला की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों को लेकर चौक कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट ने शांति समिति की बैठक की। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button