Shahjahanpur News: ऑकवुड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बॉक्सिंग में जीते सात पदक

स्कूल में खुशी मनाते वाराणसी में बॉक्सिग में जीतने वाले ऑकवुड स्कूल के बच्चे
पुवायां। वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गांव बसंतापुर के ऑकवुड वर्ल्ड स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों ने दो गोल्ड सहित सात पदक जीते हैं। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है।
चैंपियनशिप में 18 जिलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। पांच और छह अगस्त को हुई प्रतियोगिता में ऑकवुड स्कूल की छात्रा अंजली वर्मा, साक्षी वर्मा ने स्वर्ण पदक, नित्या गंगवार ने रजत और गैवनराज सिंह, अर्पणदीप कौर, अभिराज सिंह, गुरशन सिंह, जुगराज सिंह, कौशल कश्यप ने कॉस्य पदक जीते हैं। छात्र छात्राओं के सात पदक जीतने पर साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा, हर्ष मोदक जी, सिद्धार्थ सिंह राजपूत आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
सात पदक जीतने के बाद लौटे बच्चों का स्कूल में स्वागत किया गया और उन्हें पुरस्कार दिए गए। खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय टीम मैनेजर अनुराग मिश्रा और कोच सूरज सिंह को दिया है। स्कूल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर जीएस राणा, चेयरमैन कुलविंदर सिंह, प्रधानाचार्य मनीष आर्य ने विजेता बच्चों को बधाई दी है।