शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: चारा काटने गया बुजुर्ग चार दिन से लापता
खुटार। गांव पिपरिया बिरसिंहपुर में निवासी बबलू कुमार ने पुलिस से पिता का पता लगवाने की मांग की है।
बबलू के अनुसार- 25 सितंबर को दोपहर दो बजे उनके 60 वर्षीय पिता गंगाराम चारा काटने खेत पर गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लगने पर उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर पिता का पता लगवाने की मांग की है। गंगाराम के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं। संवाद