बदायूं

Budaun News: आमने-सामने टकराईं तेज रफ्तार बाइकें, किशोर समेत दो की मौत

Connect News 24

Speeding bikes collided head-on, two including teenager killed

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

म्याऊं-अलापुर रोड पर अभियासा गांव के नजदीक हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं-अलापुर रोड पर शनिवार शाम तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं, हादसे में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी सोहिल (20) पुत्र फिरासत और फरमान (16) पुत्र सफी शनिवार शाम बाइक पर दिल्ली जाने के लिए एसी बस का टिकट बुक कराने अलापुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस दौरान बाइक सोहिल चला रहा था लेकिन वह हेलमेट नहीं लगाए था।

उनकी बाइक अभियासा गांव के नजदीक पहुंची। उनके आगे-आगे एक टेंपो जा रहा था। जैसे ही सोहिल ने टेंपो को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आई बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। लोगों का कहना है कि हादसा इतना जबर्दस्त हुआ कि दोनों बाइक के परखचे उड़े गए।

इस हादसे में पीछे बैठे फरमान और दूसरी बाइक पर सवार उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी इदरीश (30) पुत्र रहीम की मौत हो गई जबकि सोहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान इदरीश भी हेलमेट नहीं लगाए था। बताते हैं कि उसकी दो-तीन दिन से तबीयत खराब चल रही थी। वह शाम के समय अलापुर से अपना दवा लेकर घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने फरमान और इदरीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोहिल को बरेली रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। दोनों बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। दोनों बाइक कब्जे में ले ली गईं हैं।

दिल्ली में एक कंपनी में काम करते थे फरमान और सोहिल

म्याऊं निवासी सोहिल और फरमान दिल्ली में एक कंपनी में काम करते थे। दोनों लोग ईदमिलादुन्नबी पर घर आए थे। वह शनिवार को दिल्ली जाने का प्लान बना रहे थे। इसके लिए वह एसी बस का टिकट बुक कराने अलापुर जा रहे थे। फरमान दो भाइयों में बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर ज्यादा थी।

दहगवां के युवक की जुनावई में बस से कुचलकर मौत

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी गिरीश कुमार (23) शनिवार सुबह करीब आठ बजे बदायूं डिपो की रोडवेज बस से घर लौट रहा था। बताते हैं कि वह जुनावई थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर प्राथमिक स्कूल के सामने बस से उतर रहा था। बस से उतर पाता, इससे पहले चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे वह गिर गए और बस का पहिया उनके ऊपर से उतर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को थाने में बैठा लिया है। परिवार वालों ने बस नंबर के आधार पर तहरीर दी है। संवाद

टेंपो से टकराई बाइक, युवक की मौत

रुदायन। इस्लामनगर थाने के नजदीक शनिवार दोपहर एक टेंपो से बाइक टकरा गई, जिसमें प्रदीप (34) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप पुत्र दोदराज उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईख खेड़ा के रहने वाला था। शनिवार दोपहर प्रदीप और उसके गांव का रवि (32) पुत्र पुरुषोत्तम बहजोई की ओर से घर लौट रहे थे। इस्लामनगर थाने के नजदीक पहुंचते ही सामने से आए टेंपो से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों के मुताबिक प्रदीप अविवाहित था। वह दो भाइयों में छोटा था। वह घर पर खेतीबाड़ी का काम देख रहा था जबकि बड़ा भाई अपने पत्नी बच्चों के साथ नोएडा में रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।

मृतक इदरीश का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button