शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पीलीभीत से आज आएगा पुरानी पेंशन बहाली रथ

Connect News 24

शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की ओर से 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के केंद्रीय व राज्य कर्मचारी व शिक्षक भी प्रतिभाग करेंगे।

उससे पहले बुधवार को कर्मचारियों व शिक्षकों को जागरूक करने के लिए पुरानी पेंशन बहाली रथ का आगमन पीलीभीत से निगोही होते हुए शाम तीन बजे खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में होगा। जहां से रथ के साथ में बाइक रैली निकाली जाएगी, जोकि जेल रोड, अंटा चौराहा, पुराना जिला अस्पताल, घंटाघर, लाल इमली चौराहा होकर शाम 5:00 बजे रेलवे मालगोदाम पहुंचेगी। सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। एनआरएमयू के मंडलीय नेता व पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के संयोजक नरेंद्र त्यागी ने सभी कर्मचारियों व शिक्षकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button