बदायूं

Budaun News: हरे पेड़ काटने के मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट

Connect News 24

मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कटैया केसर में हरे पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने खेत मालिक और लकड़ी काटने वाले को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।

दरोगा उपदेश कुमार के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि कटैया केसर गांव में हरे पेड़ काट दिए गए हैं। वह कांस्टेबल रुकुमपाल सिंह के साथ गांव पहुंचे। वहां स्थलीय निरीक्षण के दौरान पता चला कि ओमप्रकाश के खेत किनारे सात हरे पेड़ खड़े थे। उसी खेत के नजदीक से चकरोड निकल रहा है। आरोपी ओमप्रकाश ने सहसवान के लकड़ी ठेकेदार आफताब पुत्र नवाब को बुलाकर कुछ मजदूरों को लगाकर हरे पेड़ कटवा दिए। उसके बाद आफताब ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरवाकर ले गया। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश और आफतब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button