शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 26 Oct 2023 12:05 AM IST

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरीखास निवासी शशिकलां (65) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपनी बेटी के घर तिलहर के गांव बंथरा में रह रही थीं। पुत्र ने बहन और बहनाेई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तिलहर थाने में तहरीर दी है।

शशिकला को करीब एक माह पहले उनकी बेटी श्वेता और दामाद विपिन अपने साथ उपचार कराने के लिए कहकर ले गए थे। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। सुबह उनके बेटे देव सिंह के पास सूचना आई तो वह बंथरा पहुंचे और शव को अपने घर ले आए। देव सिंह ने मदनापुर थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी ओर देव सिंह ने तिलहर थाने में अपनी बहन और बहनोई के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मां का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। इसके चलते विपिन ने पत्नी श्वेता के नाम दस बीघा जमीन साजिश के तहत नाम करा करा दी। जानकारी हाेने पर देव ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया। इसके बाद बहन-बहनोई ने उन्हें जमीन वापस करने के बहाने अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। साजिश के तहत हत्या कर दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button