शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शिकार करने की कोशिश में एक गिरफ्तार, 11 फरार

Connect News 24

खुटार। जंगल के किनारे वन्य पशुओं का शिकार करने के प्रयास में वन विभाग की टीम ने एक को पकड़ लिया, जबकि 11 लोग भाग गए। सभी आरोपी गांव रायपुर पटियात के हैं।

शनिवार को वनरक्षक संतोष कुमार गौड़ के नेतृत्व में टीम खुटार रेंज की फत्तेपुर बीट में गश्त पर थी। इस दौरान जंगल के किनारे वन्य पशुओं का शिकार करने का प्रयास कर रहे लोग टीम को देखकर भाग खड़े हुए। टीम ने गांव रायपुर पटियात के नीरज चौहान को पकड़ लिया। नीरज ने सभी फरार लोगों के नाम बता दिए हैं। मौके से खाबर, कुल्हाड़ी, रस्सी, डंडे आदि बरामद हुए हैं। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि नीरज सहित 12 लोगों के खिलाफ वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नीरज को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button