शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 1.19 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 15 Jul 2023 12:37 AM IST

खुटार। गांव हर्रायपुर बरकलीगंज निवासी मेहासर अली ने 1.19 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी असम का रहने वाला बताया जा रहा है।

मेहासर अली के अनुसार छह जुलाई को दो बैंक खातों से असम के जनपद भरपेटा के गांव नागौर निवासी सुवित दास ने ऑनलाइन फ्राॅड कर 16 बार में 1,19,598 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। पहले तो उनको ठगी की जानकारी ही नहीं हो सकी। बाद में जानकारी होने पर उन्होंने सुवित दास से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फिर से फोन करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। अब वह काॅल रिसीव नहीं कर रहा है।

उन्होंने छह जुलाई को ही खुटार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने मकान बनाने के लिए रुपये जमा कर रखे थे। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एसपी से गुहार लगाई थी। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button