रामपुर

Rampur : भट्ठे पर खोदाई से बने तालाब में डूबकर भाई-बहन की मौत, गांववालों ने किया हंगामा

Connect News 24

Rampur: Brother and sister died by drowning in a pond dug on the kiln

भाई-बहन….
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलक (रामपुर), जाफराबाद गांव में भट्ठे पर ईंट के लिए की गई खोदाई से बने तालाब में डूबकर मधु (आठ) और उसके भाई अनमोल (सात) की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने पहले भट्ठे पर कामगारों और फिर पुलिस को घेरकर हंगामा किया। भट्ठे के एक कर्मचारी को पीटकर घायल कर दिया।

दोनों बच्चे शुक्रवार शाम को घूमने के इरादे से घर से निकले थे। काफी देर न लौटने पर तलाश शुरू की तो रात में दोनों के शव तालाब में उतराते मिले। मधु गांव में कक्षा दो में पढ़ती थी। अनमोल कक्षा एक का छात्र था। बच्चों के पिता चंद्रपाल गंगवार फेरी लगाकर जरूरी सामान बेचते हैं। दोनों बच्चों की मौत से चंद्रपाल निसंतान हो गए।

इस हादसे से गुस्साए लोगों ने भट्ठे पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। एक कर्मचारी को इतना पीटा कि उसे घायल अवस्था में सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। इस बीच पहुंची पुलिस को घेरकर भट्ठा स्वामी पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम मोनिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस बच्चों के शव कब्जे में ले सकी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button