Shahjahanpur News: पंचायती राज सफाई कर्मियों ने पदोन्नति के लिए किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर। पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारियों ने पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक राशिद अली को सौंपा।
उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार छावला के नेतृत्व में पंचायती राज कर्मचारी खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। इस दौरान जिला महामंत्री रामसागर सिंह कुशवाह, शीलेंद्र, पवन वर्मा, मुन्नालाल,सश्रीनिवास मौर्य, नरेंद्र सिंह, केपी वर्मा, अवनीश वर्मा, सुखलाल यादव, रामबाबू वर्मा, अनीता, सुनीता, शिवानी, नीरज देवी, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।