पीलीभीत

सनसनीखेज वारदात: पीलीभीत में सरेराह युवती की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने भी दी जान

Connect News 24

After killing a minor girl the young man committed suicide in pilibhit

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया के रहने वाले युवक ने खेत जा रही युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक घर में आया और खुद को भी गोली मार ली। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। मंगलवार सुबह हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

गांव ज्ञानपुर महोलिया की रहने वाली युवती (18) मंगलवार की सुबह अपनी सहेली के साथ खेत में धान रोपने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह गांव के रहने वाले मंजीत के घर के सामने पहुंची। मंजीत अपने घर से बाहर आया और सहेली को धक्का देते हुए युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक अपने घर के अंदर गया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर

ग्रामीण से जानकारी करते पुलिस अधिकारी 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button