Shahjahanpur News: नगर निगम की खाली जमीन पर बनेगा पार्क

टाउनहाल ओवरब्रिज के किनारे नगर निगम की खाली जमीन का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
शाहजहांपुर। रोडवेज की ओर से टाउहाल ओवरब्रिज की ओर आते समय अनूप अस्पताल के पास नगर निगम की खाली जमीन पर पार्क विकसित किया जाएगा। इसको लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जमीन का निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सबसे पहले चिनौर में निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसका 40 प्रतिशत कार्य पूरा मिला। उन्होंने शेष निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित को दिए। इसके बाद उन्होंने शांतिपुरम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था तथा आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पास नाला सफाई के कार्य का जायजा लिया। नाला सफाई के दौरान निकलने वाले मलबा को तुरंत ही हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण एसके अंबेडकर आदि मौजूद रहे। संवाद