बरेली में महिला से दुष्कर्म: युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटी आबरू, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाने में एक महिला ने आजम नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी ने मदद के बहाने बुलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे उसे नशा हो गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे फिर बुलाया जा रहा है।
जगतपुर चौकी क्षेत्र की महिला ने बताया कि पति उसे छोड़कर मुंबई चला गया है। उसने पति के खिलाफ शिकायत की तो 12 मई को मोहल्ले के ही आजम ने उसे कॉल की। कहा कि वह पुलिस कार्रवाई में उसकी मदद कर सकता है। महिला को एक मोबाइल दिया। उससे बातें करने लगा।
ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक
25 मई की दोपहर कॉल कर दोबारा रोड पर बुलाया और महिला को बहाने से अपने साथ घर ले गया। उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। यह देखकर महिला जाने लगी तो आरोपी ने कहा कि परिवार के लोग बाजार गए हैं, जल्दी आते होंगे। फिर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला को नशा होने लगा। इस दौरान आजम ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया।



