शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीएचसी पर विशेषज्ञ डाॅक्टर की कमी..दौड़ रहे मरीज

Connect News 24

Shortage of specialist doctor on CHC..patients running

डॉ.आरके गौतम, सीएमओ

डॉक्टर्स डे : जिले की सीएचसी पर फिजिशियन के सारे पद रिक्त

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने में डॉक्टरों की कमी सबसे बड़ी वजह है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिजिशियन के सारे पद रिक्त पड़े हैं। केंद्रों पर किसी तरह काम चलाया जा रहा। हड्डी रोग, सर्जन आदि के पद भी नाममात्र के भरे हुए हैं। 15 सीएचसी व 39 पीएचसी बनी हैं। सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ आदि स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने के कारण रोगियों को गांव के नजदीक इलाज नहीं मिल पा रहा।

स्वास्थ्य विभाग के पास एक मात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ.सरोज कुमार हैं। नियम के अनुसार, प्रत्येक सीएचसी पर हड्डी के डॉक्टर की नियुक्ति होनी चाहिए। लेकिन, डॉक्टर की तैनाती नहीं है। इसके अलावा जिले में मात्र दो ही सर्जन तैनात हैं। इसमें एक तिलहर व दूसरा पुवायां में नियुक्त हैं। शेष सीएचसी पर सर्जन का पद ही रिक्त है। डॉ.दीपिका अग्रवाल की तैनाती पुवायां व डॉ. रितु रस्तोगी राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं।

नवंबर में पूरी होगी एमबीबीएस के 100 छात्रों की पढ़ाई

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम बैच के 100 छात्रों की पढ़ाई नवंबर में पूरी हो जाएगी। एक साल की इंटर्नशिप के बाद वे डॉक्टर बन सकेंगे। उम्मीद है कि कुछ छात्र जिले में भी सेवाएं देंगे।

विभागाें में प्रोफेसर के पद खाली

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी अधिकतर पद रिक्त हैं। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार के अनुसार, क्लीनिकल की अधिकतर ब्रांच के प्रोफेसर के पद रिक्त हैं। उन्हें भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 52 रिक्तियों के लिए विज्ञापन निकाला है।

186 डॉक्टरों के पद सीएचसी-पीएचसी पर स्वीकृत

80 डॉक्टर ही जिले के स्वास्थ्य इकाइयों पर कार्यरत

49 जूनियर रेंजीडेंट और 22 एसआर पीजी के डॉक्टर राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा। जल्द ही कुछ डॉक्टर मिल जाएंगे, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

-डॉ.आरके गौतम, सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button